फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck collided with car in Fatehpur five people including two women died

यूपी में दर्दनाक हादसा: फतेहपुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो महिला समेत पांच लोगों की मौत, चालक की तलाश

Mon, 31 Jul 2023 05:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 31 Jul 2023 05:04 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि ऑल्टो सवार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बकरी गांव से 12 मील जा रहे थे। 

विज्ञापन
Truck collided with car in Fatehpur five people including two women died
फतेहपुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फतेहपुर स्थित हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा के पास सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें ट्रक और आल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दो महिला समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।

विज्ञापन

घटना से लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में कार सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर डीएम श्रुति, एसपी उदय शंकर सिंह पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी जांच को पहुंची। 
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर बकरी गांव निवासी दयाशंकर (70) के रिश्तेदार के रामपाल की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने दयाशंकर अपनी पत्नी बृजरानी (65), भाई गोरेलाल (60) व परिवार की सुदमिया (55) पत्नी शिवशंकर को लेकर हुसैनगंज थाने के 12 मील जमरावां निवासी प्रमोद यादव (35) कार चालक के साथ जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरटेक करने में सामने से टकराई कार
मृतक रामपाल का गांव भी 12 मील है। हुसैनगज थानांतर्गत बेरागढ़ीवा बकरी मंडी के पास कार ने ट्रक को ओवरटेक किया। सामने से भी ट्रक आ गया। उसी ट्रक में सामने से कार भिड़ गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पांचों कार सवारों को मृत पाया गया।

ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है
पुलिस मौके पर पहुंचे। कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताय कि ट्रक थाने में खड़ा कराया गया है। ट्रक अपने साइड था। हादसा ओवरटेक करने में होना सामने आया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थ कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed