फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Troubled by domestic dispute, a young man hanged, died

घरेलू कलह से परेशान युवक ने लगाई फांसी, मौत

Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Troubled by domestic dispute, a young man hanged, died
धाता (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के दामपुर गांव में पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के दामपुर गांव निवासी अविवाहित राजकुमार (25) पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह माता-पिता के साथ रहता था। रविवार सुबह करीब दस बजे माता-पिता ने राजकुमार के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से जवाब नहीं मिला। इस पर माता-पिता ने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़वाया। कमरे में राजकुमार का शव साड़ी से बने फंदे में लटका था।

सूचना मिलने पर धाता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चर्चा रही कि राजकुमार का एक महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध होने पर उसने खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर उपेंद्र राय ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में खुदकुशी का कारण पारिवारिक कलह बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed