फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Transport nagar for transporters dream

ट्रांसपोर्टरों के लिए सपना ट्रांसपोर्टनगर

Sun, 26 Feb 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Transport nagar for transporters dream
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
 दो साल पहले जमीन चुन लेने के बाद भी जिले में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बस पाया। इससे ट्रांसपोर्टरों में नाराजगी है। आधा-अधूरा काम होने से मार्गों के दोनों ओर ट्रक खड़े हो जाते हैं। जाम की समस्या आम हो गई है। ट्रांसपोर्टरों ने जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



प्रशासन ने नगर पालिका के सहयोग से हाईवे जीटी रोड पर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के पास ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन एलाट की थी। इसके बाद यहां पर दुकानें तो बन गई लेकिन अभी तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। अभी यहां ढाबा, पार्किंग व गेट भी लगना बचा है। यदि ट्रांसपोर्ट नगर शुरू हो जाए तो टैक्स के रूप में नगर पालिका को अच्छी खासी आमदनी होने लगेगी। शहर के ज्वालागंज, देवीगंज, शांतीनगर, बांदा सागर मार्ग स्थानों पर ट्रांसपोर्टर अपना व्यवसाय करते हैं। इससे मार्गों में ट्रकों व अन्य वाहनों के खड़े हो जाने से जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन




ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपचंद्र शुक्ला ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर शुरू करने के लिए कई बार जिलाधिकारी और नगर पालिका प्रशासन से मिल चुके हैं। सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने से जुर्माना देना पड़ता है। व्यापारियों का नुकसान होता है। प्रशासन की अनदेखी से ट्रांसपोर्टरों को किराए पर दुकान लेकर काम करना पड़ रहा है। महामंत्री राजेश गुप्ता, बीरेंद्र तिवारी, धनराज गुप्ता, विनोद गुप्ता, आफताब आलम ट्रांसपोर्टरों ने जल्द ही ट्रांसपोर्ट नगर शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed