{"_id":"64ff643d34da81de1801fc64","slug":"transformer-burst-due-to-lightning-supply-to-50-villages-halted-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-3620-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फटा, 50 गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फटा, 50 गांवों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
चौडगरा। रविवार को हुई बारिश से कई गावों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से फट गया, जिससे दो फीडरों के 50 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। फतेहपुर से आई टीम ने मरम्मत की लेकिन ट्रांसफार्मर चालू नहीं हो सका। तीन एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ घंटे के लिए इन गांवों को बिजली दी गई।
चौडगरा उपकेंद्र में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से आशापुर, गुनीर फीडर के लगभग 50 गांवों को आपूर्ति होती है। रविवार रात को बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फट गया। सोमवार सुबह फतेहपुर की टेस्टिंग टीम ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत की और इसे चालू करने की कोशिश की लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं कर सकी। बरसात के कारण रविवार रात को ज्यादातर फीडर ब्रेकडाउन पर ही रहे। अवर अभियंता मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि परीक्षण खंड के सहायक अभियंता सूरज राघव, एमटी दीपक कुमार ने ट्रांसफार्मर का परीक्षण करके बताया है कि ट्रांसफार्मर जल चुका है। बगल में रखे तीन एमबीए के ट्रांसफार्मर से जोड़ कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है।
एचटी लाइन के छह पोल के इंसुलेटर ध्वस्त
औंग। भारी बारिश व बिजली गिरने से एचटी लाइन के छह पोल के इंसुलेटर ध्वस्त हो गए। दुर्गागंज विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी 24 घंटे बाद इंसुलेटर ठीक कर आपूर्ति बहाल कर सके। बिजली न होने से पीने के पानी की किल्लत रही। कस्बे में मच्छरों का प्रकोप होने से लोग सोने नहीं सके। इनवर्टर बंद हो गए। लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए तरस गए।
विज्ञापन
सोमवार सुबह से ही सहायक अभियंता टीम लेकर पेट्रोलिंग पर निकले। औंग से होलापुर के मध्य छह बिजली के खंभों के ध्वस्त इंसुलेटर बदले गए। रविवार दोपहर तीन बजे के करीब बाधित हुई आपूर्ति सोमवार शाम को बहाल हो सकी।