{"_id":"648cba6e64452dcf470519f4","slug":"transformer-blew-up-supply-to-500-homes-stalled-fatehpur-news-c-12-1-289760-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रांसफार्मर फुंका, 500 घरों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रांसफार्मर फुंका, 500 घरों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली आपूर्ति में अभी सुधार नहीं दिख रहा है। बिजली कटौती से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही शहर में ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।
शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे शांतिनगर उपकेंद्र से संचालित मसवानी मोहल्ले का 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 500 घरों में आपूर्ति बंद हो गई। मोहल्लेवासी पानी के लिए परेशान रहे। ट्रांसफार्मर बदलने में विभाग को करीब 15 घंटे का समय लगा। दूसरी ओर ट्रिपिंग की समस्या पर विभाग रोक नहीं लगा पा रहा है। आवास विकास, सिविल लाइन, आबूनगर, पटेल नगर, राधानगर सहित लगभग पूरे शहर में गुरुवार रात और शुक्रवार को भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। एक्सईएन प्रथम राजमंगल सिंह ने बताया कि आपूर्ति में सुधार हो रहा है। खंड प्रथम में 19 फीडर संचालित हैं। इनके लिए 60 टीमें शिफ़्ट के अनुसार 24 घंटे काम कर रही हैं। मसवानी का ट्रांसफार्मर बदला गया है। कुछ जगहों पर फॉल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। कई जगह तारों के ऊपर पेड़ की डालें रखीं हुईं थी, इसकी वजह से फॉल्ट हो रहा था, उन्हें कटवाया जा रहा है। ट्रिपिंग की समस्या भी पहले से कम हुई है।
.........................