फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traffic police issued a challan for a parked bike in Pune.

Fatehpur News: पुणे में खड़ी बाइक का यातायात पुलिस ने कर दिया चालान

Fri, 26 Jun 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Traffic police issued a challan for a parked bike in Pune.
फतेहपुर। पुणे में खड़ी बाइक का यातायात पुलिस ने चालान काट दिया। चालान का मैसेज पहुंचते ही वाहन स्वामी के होश उड़ गए। उसका दावा है कि जिस दिन चालान हुआ उस दिन बाइक पुणे में ही खड़ी थी।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के रामपुर पचभिटा निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि बेटा सौरभ शुक्ला पुणे में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और बाइक साथ रखते हैं। सौरभ ने फोन पर उन्हें बताया कि 26 जून को वह कमरे में बाइक खड़ी कर मीटिंग के लिए सूरत गए थे। शाम को उनके मोबाइल पर बाइक का चालान होने का मैसेज आया। मैसेज में बिना हेलमेट के एक हजार रुपये का चालान दर्शाया गया था।
विज्ञापन

चालान फतेहपुर शहर के अशोक नगर इलाके में दिखाया गया। सौरभ का दावा है कि उस समय बाइक पुणे में थी। चालान की फोटो में भी उनकी बाइक नजर नहीं आई जबकि नंबर वही दर्ज था। सौरभ के मुताबिक तस्वीर में दूसरी बाइक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी केसरी प्रसाद यादव ने बताया कि चालान के बाद फीडिंग में हुई चूक के कारण यह गलती हुई है। बाइक स्वामी की एप्लीकेशन आने पर चालान को निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही यह भी चेक किया जाएगा कि जिस बाइक का चालान किया गया है वह चालक फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तो नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed