फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traders expressed concern about security and facilities

Fatehpur News: सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर व्यापारियों ने जताई चिंता

Sat, 27 Sep 2025 05:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:13 PM IST
सार

फतेहपुर में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर चिंता जताई। इन मुद्दों के समाधान हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Traders expressed concern about security and facilities
फोटो-03-बैठक में मौजूद व्यापारी। संवाद

विस्तार

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। इसमें क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने बाजारों में बढ़ती चोरी की घटनाओं, प्रकाश व्यवस्था की बदहाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन

अध्यक्ष सोनू अग्रहरि ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर कस्बे में सफाई, सजावट और ग्राहकों के लिए शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं जरूरी हैं। इसके अलावा सड़कों के किनारे नाले-नालियों का निर्माण, बस स्टैंड परिसर और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए भूमि आवंटन की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन


बैठक में इन सभी मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर महामंत्री शत्रुघ्न साहू, रवि अग्रहरि, पप्पू अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि, भरतलाल साहू, रवि सोनी समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed