{"_id":"6a46b4366468e3d7d60c6198","slug":"trader-dies-in-tractor-collision-wife-referred-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-157862-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से व्यापारी की मौत, पत्नी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से व्यापारी की मौत, पत्नी रेफर
विज्ञापन
फाइल फ़ोटो-46-जयकरन सिंह। स्रोत परिजन
खागा। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार दोपहर रोटावेटर लगे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किराना व्यापारी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुसवन निवासी जयकरन सिंह (53) परिवार के साथ प्रयागराज में रहकर किराना का कारोबार करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह पत्नी सविता देवी के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अकोढ़िया ओवरब्रिज पर बगल से गुजर रहे रोटावेटर लगे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे जयकरन सिंह के सीने और पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉ. नीरज वर्मा ने जयकरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। सविता को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि हादसे की सूचना व्यापारी के पुत्र राहुल को दे दी गई है। तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।