फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tractor overturns in Khanty, driver dies after being overpowered

राजस्थान से आया ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौत

Tue, 19 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns in Khanty, driver dies after being overpowered
हुसैनगंज (फतेहपुर)। हुसैनगंज थाने के सेमरहटा गांव में एक खेत से धान कतराई के बाद लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में गिर गया। चालक की दबकर मौत हो गई। वह राजस्थान से आधुनिक मशीन के साथ ट्रैक्टर लेकर यहां आया था। सूचना पर चालक के दूसरे साथी पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना की वीडियो रिकार्डिंग कर परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

राजस्थान प्रदेश के भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में पिचुना गांव निवासी सतीश कुमार का बेटा रानू (35) हुसैनगंज क्षेत्र में फसल कतराई करने आया था। राजस्थान, हरियाणा व पंजाब से हर साल अत्याधुनिक कृषि यंत्र लेकर चालक आते हैं। ट्रैक्टर चालक रानू और उनके साथी चालक सेमरहटा गांव में ही तंबू लगाए थे। चालक रानू हाजीपुरगंग गांव सुबह फसल काटने गया था। कतराई पूरी करने के बाद वहां से लौट रहा था। सेमरहटा गांव में नहर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में गिरा और पलट गया। हादसा देखकर ग्रामीण पहुंचे। ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला तबतक चालक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर के पीछे पुआल से चारा बनाने वाली मशीन लगी थी। थानेदार निशिकांत राय ने बताया उसके साथ के कुछ लोग मौके पर पहुंचे थे। उनसे चालक के परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर घटना की जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed