फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tractor hits PNG tank, gas leak causes panic

Fatehpur News: पीएनजी के टैंक में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गैस रिसाव से खलबली

Thu, 09 Apr 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tractor hits PNG tank, gas leak causes panic
फोटो-17-गैस का रिसाव बंद करती टीम
विज्ञापन

शहर के पत्थरकटा चौराहा के पास घटना, आधे घंटे बाद दमकल टीम ने गैस रिसाव बंद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर के पत्थरकटा चौराहा के पास से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के टैंक में बुधवार शाम करीब चार बजे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे गैस का तेजी से रिसाव होने लगा। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग दुकानें बंद करके लोग भागने लगे। करीब 30 मिनट बाद पुलिस व दमकल की टीमें मौके पहुंचीं और रिसाव बंद किया।

शहर के कई स्थानों से पीएनजी की पाइप लाइन गुजरी हुई है जिससे घरों में सप्लाई दी जा रही है। पत्थरकटा सबसे व्यस्त चौराहा है। पटेल नगर से पत्थरकटा सड़क से पीएनजी की पाइप लाइन बिछी है। पत्थरकटा चौराहे से पहले एक मोड़ पर किनारे पीएनजी के टैंक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर से गैस का रिसाव होने लगा। इस दौरान घरेलू गैस की सप्लाई बाधित रही। पीएनजी कंट्रोल रूम के मैनेजर ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर टैंक में लगने से रिसाव हुआ था। कंट्रोल रूम की टीम ने करीब दो घंटे में लाइन को दुरुस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed