फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Today the housekeeping staff will not raise city garbage

आज से सफाईकर्मी नहीं उठाएंगे शहर से कूड़ा

Tue, 21 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Today the housekeeping staff will not raise city garbage
हड़ताल

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए। अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती से अभद्रता करने वाले व्यापारी नेता की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार से सफाई व्यवस्था बंद करने का ऐलान किया है। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती से उनके आवास पर 16 जून की शाम उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने मोबाइल पर गाली गलौच की थी। कॉल रिकार्ड के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एससीएसटी समेत अन्य कई धाराओं में व्यापारी नेता के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली थी, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की। अधिकारी के साथ अभद्रता करने वाले व्यापारी नेता की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार से स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। उसी के अनुरूप सोमवार को हड़ताल पर चले गए। कर्मचारी हस्ताक्षर बनाने के बाद धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। धरने की अध्यक्षता करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष मुस्तफा हुसैन ने कहा कि रात तक अगर व्यापारी नेता की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मंगलवार से सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह ठप कर दी जाएगी। इस मौके पर मो. इरफान, लईक खान, मंसूर अहमद, दिलशाद अली, पंकज शुक्ला, गजनफर हुसैन, हफीज अहमद, परवेज अहमद, रामदीन समेत नगर पालिका के अधिकांश कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


शहरवासियों पर भारी पड़ सकती बारिश
फतेहपुर। बारिश होने पर नगर पालिका की हड़ताल शहरवासियों पर भारी पड़ सकती है। कई मोहल्लों में नालियों की सिल्ट सफाई नहीं हुई है। कई मोहल्लों में नालियों से निकाली गई सिल्ट सड़क पर ही डंप है। अधिक बारिश हुई तो इन मोहल्लों में जलभराव की समस्या पैदा होगी, जिसका खामियाजा शहरवासी भुगतेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष बालेश्वर मिश्र एवं प्रांतीय महामंत्री चंद्रशेखर ने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती के साथ हुई घटना की निंदा की है। प्रांतीय नेताओं ने डीएम को लिखे पत्र में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed