फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three youths killed in accident, 15 injured

हादसों में तीन युवकों की मौत, 15 घायल

Thu, 21 Apr 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three youths killed in accident, 15 injured
कार और टैक्सी की टक्कर - फोटो : self
थरियांव थानाक्षेत्र के बहरामपुर रेलवे क्रासिंग रोड पर बाइक सीख रहे ममेरे भाई अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। हादसे में संदीप कुमार (21) की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कौशांबी जिले के कोखराज थानाक्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र ध्यान चंद्र अपने फूफा हीरालाल के घर बुधवार की सुबह आया था। पड़ोसी की बाइक लेकर फूफा के बेटे अंशू (16) को सिखाने निकला था। बहरामपुर थरियांव मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


एंबुलेंस से घायलों को हंसवा पीएचसी लाया गया। पीएचसी के डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। घायल अंशू का इलाज चल रहा है। अंशू की मां पार्वती बताया कि बेटा बाइक सीखने कौशांबी से आए भतीजे के साथ निकला था। एसओ मनीष पांडेय ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के पास पिकप की टक्कर से बाइक सवार रंजन शुक्ला (25) की मौत हो गई। वह गांव के मुन्नू विश्वकर्मा के यहां शादी समारोह के लिए पनीर लेने जा रहा था। उसके साथ मुन्नू का भतीजा दीपू भी था। दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टरों ने दीपू को कानपुर रेफर किया है।

जोनिहां कस्बा निवासी मुन्नू विश्वकर्मा की बेटी के शादी समारोह के लिए पनीर लेने के लिए कस्बा निवासी रंजन शुक्ला पुत्र कन्हैया लाल बाइक से मुन्नू के  भतीजे दीपू विश्वकर्मा (17) पुत्र उदय विश्वकर्मा निवासी शहबाजपुर के साथ गया था।

वापस आते समय शहबाजपुर मोड़ पर दोपहर को पीछे से पिकप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में रंजन शुक्ला की मौके पर ही सांसे थम गईं। पिकप छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने पिकप को कब्जे में लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसे से शादी की खुशियों को भी ग्रहण लग गया। कोतवाल केके यादव ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। रंजन के सिर में चोट लगी है। जिससे उसकी मौत होने की संभावना है।

खखरेरू थानाक्षेत्र के पनिहां बाबा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में अजय साहू (30) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी ननकई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार का अजय इकलौता चिराग था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। परिवार में कोहराम मच गया।

असोथर थाना क्षेत्र के हरनवां गांव निवासी अजय साहू पुत्र स्व. जगदीश गांव की बारात में चिरई थाना खखरेरू मंगलवार रात को शामिल होने साथी ननकाई संग गए थे। पनिहां बाबा मोड़ के पास यह हादसा हो गया।

दुर्घटना के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर किया था। परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में अजय की सांसें थम गईं। परिजनों ने शव का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
 
मार्ग दुर्घटनाओं में बुधवार को एक दर्जन लोग घायल हो गए। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के नेवलापुर मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत हुई। जिसमें एक बाइक में सवार हथगाम थानाक्षेत्र के पड़री गांव निवासी शिवनंदन, अमर सिंह, आनंद सिंह घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक में सवार जमरावां निवासी सुनील को गंभीर चोटें आईं।

सुनील के साथ बाइक में दो और लोग थे। जिन्हें चोटें नहीं आईं। जिला अस्पताल से अमर सिंह और आनंद सिंह की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।  

मलवां थानाक्षेत्र के  चक्की गांव निवासी दीनदयाल (50) बाइक से शहर आ रहे थे। मलवां थानाक्षेत्र के अल्लीपुर हाइवे पर उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हेलमेट लगाए होने से उनके सिर में चोट नहीं आई। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।

थरियांव थानाक्षेत्र के भगौतापुर निवासी बुद्दू की पत्नी छेदिया अपनी नातिन मैकी के साथ हंसवा रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जा रही थी। चक मुगल हाइवे पार करते समय वैन ने छेदिया को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इसी प्रकार, खागा कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी राकेश पुत्र बाबूलाल अपने मित्र के साथ बाइक से से जा रहा था। हाइवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।


गाजीपुर थानाक्षेत्र के  मनीपुर गांव निवासी जुगराज की पत्नी रामसखी व उनके बेटे सूरज व मनीष बाइक से गिरकर घायल हो गए। यहां भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। थरियांव थानाक्षेत्र के रसूलपुर भभैंचा निवासी प्रमोद की बेटी सविता बाइक की टक्कर से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed