फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three tube wells of the municipality could not be operationalized in one and a half decade

Fatehpur News: डेढ़ दशक में नहीं चालू हो पाए नगर पालिका के तीन नलकूप

Sat, 09 Mar 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three tube wells of the municipality could not be operationalized in one and a half decade
फतेहपुर। चेयरमैन महोदय बोरिंग के 15 साल बाद नगर पालिका तीन नलकूप चालू नहीं करा पाई। जबकि नगर पालिका ने इनके समीप ही नए नलकूप बना दिए हैं। अधिकारियों की मनमानी से नगर पालिका की सवा करोड़ रुपये की धनराशि पानी में चली गई। एक नलकूप का पंप हाउस अधबना है, जबकि दो नलकूपों के पंप हाउस भी तैयार हैं। इसके बावजूद नगर पालिका ने इन नलकूपों को चलाने का प्रयास नहीं किया। ये चालू हो जाएं, तो लगभग 2 हजार घरों को पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

2008 में पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी के कार्यकाल में नगर पालिका ने तीन नए नलकूपों की बोरिंग कराई थी। इनमें अजगवां और बीबीपुर नलकूपों के पंपहाउसों का भी निर्माण हुआ था। तीसरा नलकूप नजदीक सीएमओ दफ्तर के पंपहाउस का निर्माण अधूरा ही छोड़ दिया गया था। इसके बाद दो बोर्ड का कार्यकाल व्यतीत चुका है और तीसरे बोर्ड का कार्यकाल शुरू हो चुका है। इनमें से किसी भी बोर्ड ने बंद और अधबने पड़े नलकूप की तरफ घूमकर नहीं देखा, जबकि इनके बदले में दूसरे नलकूप लगाए जा चुके हैं। खास बात तो यह है लाखों की लागत से नलकूपों की बोरिंग हुई और चल न पाने के कारण की कोई जानकारी देने को तैयार है।
विज्ञापन

सवा करोड़ हुआ था खर्च
अधबने तीनों नलकूपों की बोरिंग और पंप हाउस बनाने में करीब सवा करोड़ खर्च हुआ था। एक नलकूप निर्माण में लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए गए। तत्कालीन बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के बाद दूसरे बोर्ड उनके नजदीक दूसरे नलकूप लगा दिए। अधबने नलकूपों पूरा निर्माण कराना तक मुनासिब नहीं समझा। वर्तमान में एक नलकूप लगवाने में 60 लाख रुपये से अधिक खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान:-
ऐसे नलकूपों की नगर पालिका में कोई जानकारी नहीं है। मौके पर जाकर इन अधबने नलकूपों को देखूंगा। अगर चलने लायक हैं, तो कनेक्शन लेकर चालू कराए जाएंगे।
राजकुमार मौर्य, चेयरमैन नगर पालिका
...............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed