{"_id":"695ea9596a1cffd0fc0043e4","slug":"three-tractors-and-a-trolley-seized-for-illegal-mining-at-adampur-ganga-ghat-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147021-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आदमपुर गंगा घाट किनारे अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर और ट्राॅला सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आदमपुर गंगा घाट किनारे अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर और ट्राॅला सीज
विज्ञापन
फोटो-24-मलवां थाने में पकड़े गए ट्रैक्टर। स्रोत पुलिस
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गंगा घाट किनारे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर मंगलवार रात तीन बजे खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचने पर चालक वाहनों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ट्रैक्टर और ट्राॅला थाने लेकर पहुंची और सीज करने की कार्रवाई की है।
गंगा घाट किनारे कई दिनों से अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। इससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस रात करीब तीन बजे खनिज अधिकारी देशराज पटेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
टीमों के पहुंचने पर चालक मिट्टी लदे ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन ट्रैक्टर और ट्राॅला थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि तीनों ट्रैक्टर और ट्राॅला सीज किया गया है। जुर्माना भरने के बाद वाहनों को छोड़ा जाएगा।