{"_id":"64ff63c8ed4a413a650af5d4","slug":"three-suspects-arrested-incidents-of-theft-may-be-revealed-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-3623-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन संदिग्ध हत्थे चढ़े, चोरी की घटनाओं का हो सकता खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन संदिग्ध हत्थे चढ़े, चोरी की घटनाओं का हो सकता खुलासा
विज्ञापन
औंग। थाना पुलिस ने पंक्चर की दुकान में चोरी करने वाले तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में चोरी की अन्य घटनाओं में भी उनका हाथ होने की आशंका पुलिस जता रही है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
27 अगस्त की रात को हाईवे स्थित गोधरौली गांव निवासी हैदर की पंक्चर दुकान से चोरों ने टायर का नट खोलने वाली प्रेशर मशीन गायब कर दी थी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं हुआ। पुलिस ने छानबीन के दौरन औंग, खखरेडू और थरियांव थाना क्षेत्र निवासी तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि युवकों ने चोरी की मशीन को चौडगरा के एक कबाड़ी को बेचा है। पुलिस ने मशीन बरामद कर ली है। हालांकि अभी कबाड़ी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि पूर्व की चोरी घटनाओं में भी युवकों का हाथ है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है। थाना अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया युवकों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।