फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three school buses and vans seized for expired fitness and permits

Fatehpur News: फिटनेस और परमिट खत्म होने पर तीन स्कूली बस और वैन सीज

Mon, 06 Jul 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three school buses and vans seized for expired fitness and permits
फतेहपुर। स्कूली वाहनों को दुरुस्त किए जाने के अभियान के तहत सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन की ओर से वाहनों की जांच की गई। इस दौरान फिटनेस और परमिट संबंधी खामियां मिलने पर तीन स्कूली बस और वैन सीज की गई। साथ ही लापरवाही बरतने पर छह स्कूली वाहनों का चालान भी किया गया है।
विज्ञापन

जुलाई माह के पहले पखवारे में स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत फिटनेस, परमिट और अन्य मानकों की जांच की जा रही है। शहर के लोधीगंज इलाके में अभियान के दौरान दो स्कूल बसों और एक वैन की फिटनेस समाप्त मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

खागा कस्बे में परमिट संबंधी कमी मिलने पर एक स्कूल बस सीज की गई। अन्य मानकों का पालन न करने पर छह स्कूली वाहनों का चालान भी किया गया। एआरटीओ प्रतीक मिश्रा ने बताया कि अधिकांश स्कूली वाहन संचालक पंजीकरण कराने के बाद परमिट नहीं बनवाते हैं। फिटनेस और परमिट नहीं होने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed