{"_id":"57cdc17a4f1c1b3d3b317c39","slug":"three-people-pulled-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों को निकला डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों को निकला डेंगू
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
संक्रामक बुखार व डेंगू
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुहा व अमौली विकास खंड के गांव गहरूखेड़ा सहित दर्जनों गांव में दस दिन से फैली संक्रामक बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीणों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग टीम की दवाइयों से मरीजों को फायदा नहीं मिल रहा है। जिससे दर्जनों मरीज अपना इलाज प्राइवेट अस्पतालों व झोलाछाप से इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र के सत्तर फीसदी मरीज बाहर के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जिसमें तीन को डेंगू बुखार होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
खजुहा विकास खंड के गांव गहरूखेड़ा व अमौली विकास खंड के मेढ़ापाटी, गोविंदपुर, बिलारी, अदमापुर, रिठवां, अवाजीपुर, मकरंदपुर, दपसौरा, बंथरा सहित दर्जनों गांव में फैली संक्रामक बीमारी से सैकड़ों मरीज जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। गहरुखेड़ा में संध्या देवी, उदय भान, शोभित, जागेश्वर, सुनीता, जीतू, शिव प्रकाश, अमित, राजू, राकेश,रोहित, मनोज, सूर्य प्रकाश, मुन्नीदेवी, मोहित, हिमंशू, सोनू वर्मा, संतबाबू, राम बाबू आदि दर्जनों लोग दस दिन से बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम की दवाइयां असर न करने से बीमारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। तभी दर्जनों मरीजों को मऊदेव, उमरिहा बाजार, अमौली, जोनिहां, बिंदकी, कानपुर के निजी अस्पतालों व झोलाछाप डाक्टरों से इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव के प्रधान शिवबाबू, उनके पुत्र सौरभ को कानपुर में डेंगू बुखार होने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
इसी क्रम में गांव शुक्लनपुर बरवा निवासी सुधीर वर्मा की पत्नी रानी को कानपुर में इलाज के दौरान डेंगू बुखार होने की पुष्टि हुई है। सोमवार को पीएचसी खजुहा के इंचार्ज आरके सिंह के निर्देशन पर डा. संतोष अपनी टीम में शामिल संदीप, अरविंद, विमल आदि के साथ गांव पहुंचे यहां बीमारी से कराह रहे मरीजों की जांच कर उनकी 30 की ओपीडी कर दो मरीजों की स्लाइड बनाई गई।
जहानाबाद संवाददाता के अनुसार गांव बंथरा में सुशीला, मुस्कान, मोनिका, पूजा, रामदेवी, उमा, कलावती, संतोष सहित आधा सैकड़ा लोग बीमारी की चपेट में हैं। प्रधान सूर्य नरायन मिश्रा ने बताया कि सीएचसी इंचार्ज विमल चौरसिया को सूचना दी गई तो बताया कि टीम गांव मेढ़ापाटी में है, मरीजों को लेकर वहीं आ जाओ।
अमौली संवाददाता के अनुसार मेढ़ापाटी में 170 ओपीडी, 22 स्लाइडें व गोविंदपुर बिलारी में 105 ओपीडी 11 स्लाइडें गांव अदमापुर में 117 ओपीडी 19 स्लाइडें डाक्टरों की टीमों ने बनाकर मरीजों को दवाइयों का वितरण किया है।