{"_id":"69bd8b1561ed70da58024e56","slug":"three-people-including-a-couple-were-beaten-up-fir-lodged-against-five-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151306-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दंपती समेत तीन को पीटा, पांच के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दंपती समेत तीन को पीटा, पांच के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर युवक ने पुत्रों के साथ लाठी-डंडा और बंदूक से दंपती और महिला पर हमला कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
क्षेत्र के देसी का डेरा मजरे जरौली गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि गांव में उनके पुराने मकान को लेकर पारिवारिक ताऊ रामराज कब्जा करना चाहते थे। आरोप है कि 11 मार्च को रामराज अपने पुत्र बुधराज, रामविशाल, राम बाबू और दिनेश के साथ लाठी-डंडा और लाइसेंसी बंदूक लेकर घर पहुंचे और हमला किया।
आरोपियों ने घर में घुसकर उन्हें, पत्नी गंगा देवी और भाभी रीता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।