{"_id":"69c6e2477863cf2f8802d81d","slug":"three-people-including-a-clerk-gang-raped-a-woman-in-a-moving-car-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-151755-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चलती कार में महिला से लेखपाल समेत तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चलती कार में महिला से लेखपाल समेत तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
फतेहपुर। चलती कार में लेखपाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद, कागजात और मोबाइल भी छीन लिया। कोतवाली पुलिस ने लेखपाल समेत तीन के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि एक प्लॉट खरीदना चाहती थी। खागा तहसील में तैनात लेखपाल अतुल कुमार कोरी से उसकी मुलाकात हुई। अतुल कुमार कोरी ने उसे प्रयागराज-कानपुर हाईवे के लखनऊ बाईपास के पास एक प्लॉट दिखाया। इसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई। बयाने के तौर पर ढाई लाख रुपये लेखपाल ने ले लिए।
महिला का आरोप है कि बीते शनिवार को लेखपाल ने उस पर प्लॉट का बैनामा कराने का दबाव डाला। बकाया का रुपये न मिलने पर अतुल ने कम कीमत का प्लाॅट दिलाने की बात कही। 22 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे अतुल कुमार कोरी एक काले रंग की कार से चालक के साथ उसके घर आया।
विज्ञापन
यहां से प्लॉट दिखाने के बहाने साथ ले गए। लेखपाल ने नकदी और कागजात साथ ले चलने के लिए कहा। रास्ते में एक साथी को कार में बैठा लिया। बिंदकी के कुंवरपुर मोड़ के पास अतुल कुमार कोरी ने दो साथियों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही 2.50 लाख रुपये, कागजात और मोबाइल छीन लिया।
विरोध करने पर उसे तीनों ने पीटकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।