{"_id":"644c17a43c6900a5a3037b94","slug":"three-dead-in-road-accidents-fatehpur-news-c-12-1-205273-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसों में तीन की मौत
Sat, 29 Apr 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। हुसैनगंज और जाफरगंज थाना क्षेत्र में दो हादसे ट्रैक्टर पलटने से हुए। इनमें दो लोगों की मौत हुई। तीसरा हादसा औंग थाना क्षेत्र हाईवे पर बस की टक्कर से हुआ है। इस हादसे में कानपुर निवासी बाइक सवार की जान गई है। संवाद
जाफरगंज में ब्रेक फेल होने से शुक्रवार को ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक किसान की दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।
थाना क्षेत्र के इटरा गांव निवासी अनिल सोनकर (30) शुक्रवार सुबह अपना ट्रैक्टर लेकर गेहूं कतराई को खेत गया था। ट्रैक्टर ट्राली में कतरा गेहूं लेकर मुन्ना यादव के घर छोड़ने जा रहा था। ट्राली में मुन्ना यादव और उसकी पत्नी वैष्णवी, पुत्री रोशनी भी बैठी थी। बदलुआपुर जंगल के पास ढाल में ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। किसान अनिल ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ट्राली में बैठे लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे की सूचना पर ग्रामीण और परिजन दौड़ पड़े। ग्रामीणों और पुलिस की मशक्कत से करीब एक घंटे बाद चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही कमासी गांव की संगीता से सात मार्च 2020 को हुई थी। उसकी एक साल की पुत्री यशवी है। हादसे से पत्नी संगीता, मां सुनीता, बहन रन्नो ,शारदा, लक्ष्मी और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हुसैनगंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से खंती में पलट गया। हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के पूरेमीतन निवासी रज्जन कोरी (38) बारह मील स्थित एक भट्ठे में ट्रैक्टर चलाता था। वह लालीपुर से ट्रैक्टर लेकर भट्ठा आ रहा था। ट्रैक्टर लालीपुर नहर के पास पहुंचा। अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोग पहुंचे। उसे बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। परिजन सीएचसी पहुंचे। मां भोली और पत्नी गायत्री का हाल बेहाल हो गया। मृतक अपने पीछे पुत्री भूमिका (12) और दो पुत्र कश्यप(8 ), जानू (5) छोड़ गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
औंग में कानपुर प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह आशापुर ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवारों को बस ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गए। कानपुर लेकर जाते समय एक युवक की मौत हो गई। दूसरे को भर्ती कराया गया है। बाइक के परखच्चे उड़ गए। बकेवर थाने के इसेपुर गांव निवासी गुड्डू विश्वकर्मा (25) साथी कानपुर, नरवल थाने के दलपतपुर गांव निवासी इंद्रजीत उत्तम (24) के साथ बाइक से घर जा रहा था। आशापुर ओवरब्रिज पर बाइक सवारों को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर ने इंद्रजीत उत्तम की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। वह पहले जेल भी जा चुके हैं। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।