फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three cyber fraudsters arrested for swindling 5 lakh by posing as police officers.

Fatehpur News: पुलिस अधिकारी बनकर पांच लाख ठगने में तीन साइबर ठग गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Three cyber fraudsters arrested for swindling 5 lakh by posing as police officers.
फोटो-17- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से पांच लाख रुपये ठगने वाले गिरोह के तीन साइबर ठगों को साइबर थाना और जहानाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह नारायणपुर गांव में करीब 10 साल से खेत और जंगल से लोगों को फोन कर ठगी कर रहा था। वहीं सरगना समेत 10 आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी प्रभांशु शुक्ला और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार रात नारायणपुर मजरे कलाना गांव के पास खेतों से अंकित सिंह, संतोष और सनी उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया। तलाशी में तीन कीपैड मोबाइल, पांच एंड्रायड मोबाइल, दो आईफोन, एक लैपटॉप, तीन डेबिट कार्ड और तीन सिम कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना नारायणपुर गांव निवासी सर्वेश उर्फ प्रवीण सिंह है। उसके साथी रवि चौहान, जय कुमार उर्फ जैकी, धर्म, मोनू उर्फ मोना, देवेंद्र, संदीप, सोनू, राकी उर्फ सोनू और रुद्रा उर्फ छोटू पकड़ से दूर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताते थे। अश्लील वीडियो देखने पर मुकदमा दर्ज होने, गिरफ्तारी और उम्रकैद की धमकी देकर लोगों को डराते थे। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में रुपये मंगवाकर ठगी की जाती थी। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने करीब पांच लाख रुपये की वसूली की है।
आरोपियों के कीपैड मोबाइल के आईएमईआई नंबरों की जांच में अंकित के मोबाइल से ठगी की तीन, संतोष के मोबाइल नंबर से 11 और सनी उर्फ दीपक के नंबर से 17 शिकायतें मिलीं। पुलिस ने समन्वय पोर्टल पर दर्ज साइबर फ्रॉड की शिकायतों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान सरगना सर्वेश को देने रविवार रात जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया।

साइबर थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना और आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

फोटो-17- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-17- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed