{"_id":"5877ccc44f1c1b8327ba8e82","slug":"three-cars-collapsed-on-the-highway-15-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर तीन कारें भिड़ीं, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर तीन कारें भिड़ीं, 15 घायल
अमर उजाला/फतेहपुर
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
कानपुर बेहटा के घायल लोग
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र हाईवे पर रामपुर के पास गुरुवार शाम अचानक एक कार के ब्रेक लेने पर उससे पीछे आ रही दो वैन भिड़ गईं। इससे तीनों कारों में सवार 15 लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल करा सकी।
कानपुर के हर्ष अग्रवाल फतेहपुर से कार से वापस लौट रहे थे। रामपुर मोड़ के पास सामने अचानक लोडर आ गया। लोडर को देखकर हर्ष ने कार में ब्रेक लगाई। उसके पीछे कानपुर की ओर जा रही वैन जा भिड़ी। एक और वैन पीछे से आ भिड़ी।
पहले टकराने वाली वैन में शिवराजपुर (कानपुर) के बेहटा गांव निवासी बाबूराम और उनकी पत्नी पिंकी, बेटा बलराम, एक साल का बच्चा व चालक घायल हुए। दूसरी वैन में सवार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खुर्माबाद निवासी राजेंद्र उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी, बच्चे गोलू, प्रांजुल, माधुरी व लक्ष्मी की बहन मानसी घायल हो गई। हादसा देखकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। रावतपुर गांव के अरुण शुक्ला ने 100, 108 नंबर मेें सूचना दी और ग्रामीणों संग कार में फं से घायलों को बाहर निकाला। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हाईवे पर लंबा जाम लग चुका था। वाहनों को क्रेन से हटाने के बाद यातायात बहाल हो सका। एसओ संजय यादव ने बताया कि वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है।