{"_id":"69fcee08e62ae41dc20dc0b1","slug":"three-brothers-were-beaten-up-and-a-teenager-was-kidnapped-two-mobile-phones-were-snatched-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154246-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन भाइयों को पीटकर किशोरी का किया अपहरण, दो मोबाइल छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन भाइयों को पीटकर किशोरी का किया अपहरण, दो मोबाइल छीने
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का युवक घर से अपहरण कर ले गया। आरोप है कि किशोरी के तीन छोटे भाइयों को धारदार हथियार दिखाकर पीटा। दो मोबाइल भी बच्चों से छीन ले गया। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ तीन मई की रात भूसा भरने खेत गई थी। घर में 10, पांच और तीन साल के बेटे और पुत्री थी। सैंमसी गांव का सूरज रैदास धारदार हथियार लेकर घर पहुंचा। बच्चों को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर पुत्री को अगवा कर ले गया। दो मोबाइल भी छीन ले गया।
महिला ने बताया कि सूरज उसे और मोहल्ले की 40 महिलाओं को आलू बीनने के काम पर ले गया था। आलू बीनने का 10 हजार रुपये सूरज पर बकाया है। रुपये मांगने पर नहीं दे रहा था। इसी खुन्नस में घटना की है।
विज्ञापन
घटना के बाद वे लोग चार मई को सूरज के घर गए। यहां उसके पिता, मां, भाई-बहन ने उन लोगों को गाली-गलौज कर धमकाया और बोले कि दोनों की मंदिर में शादी करा देंगे। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट व अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।