फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three bodie, including youth

युवक समेत तीन शव बरामद

Fri, 14 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 14 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three bodie, including youth
देवीगंज में साधु के शव के पास सामान को सुरक्षित करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जाफरगंज थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव नहर पुलिया किनारे खेत पर 25 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों की खबर पर पुलिस ने बरामद किया। युवक सिर्फ काले रंग की पैंट पहने था। काफी दुर्गंध फैली होने से अंदाजा लगाया कि मौत कई दिनों पहले हुई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि हत्या कर शव फेंका गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित किया गया है। इधर,शहर के देवीगंज इलाके में इलाकाई लोगों की खबर पर हरिहरगंज चौकी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पन्ना मार्केट के सामने करीब 65 वर्षीय साधु का शव पड़ा मिला। वे पीले रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे। साधु के पास पानी का डिब्बा, डंडा व छिटपुट सामान भी मिला। खबर पर राधानगर चौकी इंचार्ज गोविंद देव मिश्रा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने शव की इलाकाई लोगों से पहचान कराने की कोशिश की। पहचान न होने पर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वृद्ध की मौत बीमारी के कारण हुई है। उधर, औंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी सीमा कानपुर के पास करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ धर्मेद्र कुमार ने बताया कि वह मानसिक बीमार रहा है। उसे इलाके में कई दिनों से घूमते फिरते देखा जाता था। उसकी बीमारी के कारण मौत होना मालूम पड़ रहा है। वह गुलाबी रंग की शर्ट और काला पैंट पहने हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed