{"_id":"615c79758ebc3e60757d7971","slug":"three-arrested-including-lohia-vahini-district-president-burnt-with-cm-s-effigy-with-the-saffron-clothes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार, सीएम के पुतले के साथ फूंके थे भगवा वस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार, सीएम के पुतले के साथ फूंके थे भगवा वस्त्र
Tue, 05 Oct 2021 09:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 05 Oct 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी मामले में सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम का भगवा वस्त्र के साथ पुतला फूंकने के मामले में सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष और उनके दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया था।
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार भोर पहर बिंदकी बस अड्डा निवासी आजम खान लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष और उनके नई बस्ती निवासी कार्यकर्ता शमीम और जैनुल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सोमवार की शाम भगवा वस्त्र सीएम के पुतले के साथ फूंकने के मामले में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था।

इसके साथ ही चौक बाजार में जाम लगाया था। एसपी राजेश कुमार के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हो सका था। इसके बाद धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सीएम का पुतला फूंकने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए हिंदू संगठनों की ओर से मांग की गई थी।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी चालू की। पुलिस की गिरफ्त में शमीम और जैनुल आ गए, लेकिन आजम खान का कोई सुराग नहीं लगा था। लेकिन देर रात उसने बकेवर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद कोतवाली की एक टीम बकेवर से भोर पहर उसे लेकर आई। आरोपी के पकड़े जाने की खबर फैलते ही भारी संख्या में लोग कोतवाली में मिलने पहुंचे। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुकदमे में धाराएं जमानतीय हैं।
एक आरोपी के पिता की पुलिस में अच्छी पकड़
मामले में पकड़े गए एक आरोपी के पिता सेवानिवृत्त दरोगा है। उनकी शहर कोतवाली समेत जिले के कई थानों में मजबूत पकड़ है। बजरंग दल के आनंद तिवारी ने आरोप लगाया कि आरोपी के पिता के पास अधिकांश विवेचकों का आना जाना है। विवेचक उनकी रायशुमारी से ही काम करते हैं। पहले विवेचकों की लिखा पढ़ी भी वही करते थे। उनकी ही सेटिंग के चलते पुलिस आरोपियों को जेल नहीं भेज रही है।