{"_id":"647397bdab0049343a09ab47","slug":"threatened-to-kill-tgtu-for-disconnection-fatehpur-news-c-12-1-257472-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कनेक्शन काटने पर टीजीटू को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कनेक्शन काटने पर टीजीटू को जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। कनेक्शन काटने की खुन्नस में टीजीटू के साथ गाली गालौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से अभद्रता और जाने से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र में बकेवर विद्युत उपकेंद्र में तैनात टीजीटू बबलू यादव ने बताया कि टीम के साथ कस्बे में बड़े बकायेदारों के घरों में जांच और वसूली के लिए 20 मई को गए थे। कस्बा निवासी प्रमोद कुमार तिवारी के घर पहुंचे। करीब एक लाख का बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया। इसी खुन्नस में 23 मई को प्रमोद कुमार तिवारी और उसका पुत्र राज तिवारी उपकेंद्र आ धमके। उसके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। घटना से मानसिक तनाव में है। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि विद्युतकर्मी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।