फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Those who were accused of murder were found sleeping at home

जिन पर लगा हत्या का आरोप वह घर पर सोते मिले

Sun, 05 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Those who were accused of murder were found sleeping at home
इसी चारपाई पर सोया था मृतक जलकेश लोधी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। थरियांव थानाक्षेत्र के दिमंगतपुर गांव के जलकेश उर्फ लाला लोधी की संगत ठीक नहीं थी। उसकी कई लोगों से रंजिश थी। उधर, जिन लोगों पर परिवार के लोगों ने आशनाई के चलते हत्या का आरोप लगाया है। वह अपने घरों में पुलिस को सोते मिले। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना नहीं कबूला है। गहराई से जांच हुई तो हत्या का मामला दूसरी ओर भी घूम सकता है।
विज्ञापन

मृतक जलकेश लोधी उर्फ लाला लोधी की पुरानी रंजिश है। करीब 10 साल से वह अपने प्रभाव के चलते तालाब की जमीन पर कब्जा कर परिवार के साथ रह रहा था। उसके दो छोटे भाई मलखान और ऊदल है। मलखान कई साल से अपनी ससुराल करियामऊ में रहता है। वहीं, ऊदल गांव में रहता है। जलकेश पर एक लड़की को गायब करने का भी आरोप लगा था।
विज्ञापन

कौशांबी जिले की एक लूट के मामले में वह आरोपी था। उसके साथ आए दिन मारपीट होती रहती थी। विवादों के चलते उसकी हत्या में कई तरह कयास लगाए जा रहे हैं। मृतक जलकेश के पुत्र इंदल ने भी आरोपियों को पीछे से देखा। पुलिस ने नामजद आरोपियों को रात को ही सोते समय उनके घर से पकड़ा है। आरोपियों से पुलिस हत्या की घटना में कुछ कबूल नहीं करा सकी है। पुलिस की जांच में हत्या को लेकर दूसरे बिंदुओं पर भी घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद परिवार के लोग दहशत में आ गए थे। पिता की हत्या देखकर दहशत में बेटा इंदल गांव चतुभुर्जपुर की ओर भागा था। वहीं उसकी पत्नी शोभा देवी करीब पांच सौ मीटर दूर खेत की रखवाली कर रहे ससुर के पास पहुंची थी।
गांव के लोगों के इकट्ठा कर इंदल घर पहुंचा। घर में इंदल की पत्नी बुद्दी और बहनें पूजा, रानी भी थी। दोनों बहनें शादीशुदा है। वह मायके में रहती है। पूजा की दूसरी शादी हुई है। पहली शादी का भी पुराना विवाद रहा है। एक कारतूस का खोखा घर में पड़ा मिला। चारपाई के नीचे मृतक चप्पल पड़ी थी। सिर पर आरोपियों ने गोली मारी थी। खून बहकर चारपाई के नीचे फैला था।
गोली सिर पर सटाकर मारी गई। गोली की खोजबीन के लिए डाक्टर ने एक्सरे कराने की सलाह दी। पुलिस ने पहले जिला अस्पताल में एक्सरे कराया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका।

मृतक लाला लोधी का एक बेटा जयचंद्र (8) था। 28 फरवरी 2012 को अचानक जयचंद्र लापता हो गया था। उसके गायब होने के बाद पुलिस काफी खोजबीन करती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। एक मार्च 2012 को तालाब से पांच सौ मीटर दूरी पर जयचंद्र का शव बरामद हुआ था। शरीर पर पूजा-पाठ देखकर बलि देने का आरोप लगाया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाया था। पुलिस पर हमला किया था। गोलीबारी भी की गई थी।

दिगंबरपुर गांव में बेटे से पूंछतांछ करतीं पुलिस। संवाद

दिगंबरपुर गांव में बेटे से पूंछतांछ करतीं पुलिस। संवाद- फोटो : FATEHPUR

मौके पर पड़ा खोखा। संवाद

मौके पर पड़ा खोखा। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed