फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   thirteen transformers are required to overcome electricity in district

तेरह ट्रांसफार्मर मिलें तो दुरुस्त हो जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Tue, 20 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 20 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
thirteen transformers are required to overcome electricity in district

जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर गई है। विभाग के पास पर्याप्त ट्रांसफार्मर न होने से आपूर्ति बाधित रहती है। शहर और ग्रामीणांचलों में 13 ट्रांसफार्मरों की कमी है, जिससे बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हैं। समस्या के निराकरण को लेकर विभागीय प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन


मुराइनटोला उपकेंद्र के अंतर्गत क्षेत्र में जले दो ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदले गए जिससे पानी का संकट भी गहरा गया है। दो दिन पहले पुलिस चौकी के सामने और जैदून गंदा नाला के पास लगे ट्रांसफार्मर फुंक गए थे।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर जलने से मुराइनटोला, पनी, जैदून, महाजरी आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है। बत्ती गुल होने से पानी का भी संकट है जिससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर न होने की बात कह रहे हैं। इसी प्रकार हसवा, असोथर क्षेत्र में 100 केवीए के दो, अजगवां में ढाई सौ केवीए का एक, कोराई में चार सौ केवीए का एक ट्रांसफार्मर जला हुआ है।

खागा और बिंदकी क्षेत्र में भी ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला नहीं थम रहा है। मुराइनटोला विद्युत भंडारगृह में ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए हैं। मुख्य अभियंता के आदेश के बावजूद ढाई सौ और चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मरों के बनने का काम शुरू नहीं हुआ।


‘मुराइनटोला उपकेंद्र के जैदून मोहल्ले में मंगलवार को ट्रांसफार्मर लग जाएगा। इसके लिए जेई को निर्देशित किया है। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ने पर घर घर रूम हीटर और ब्लोवर का इस्तेमाल करने से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ा है जिससे समस्या उत्पन्न हुई है।’ - रत्नेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed