फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thieves ran away after being chased by villagers, leaving the loader loaded with cattle

Fatehpur News: ग्रामीणों के दौड़ाने पर मवेशी लदा लोडर छोड़कर भागे चोर

Fri, 27 Oct 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Thieves ran away after being chased by villagers, leaving the loader loaded with cattle
लोडर कब्जे में लेने पहुंची से पुलिस से आरोपियों की पकड़ने की मांग पर हुई झड़प
विज्ञापन

फोटो6- भैंस लदी खड़ी लोडर
फोटो7- पुलिस से गाड़ी मालिक को पकड़ने की मांग करते ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
हुसैनगंज। लोडर में भैंस चुराकर ले जा रहे मवेशी चोरों को बुधवार रात ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। चोर लोडर छोड़कर भाग निकले। पुलिस सुबह लोडर लेने पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस से आराेपियों को पकड़ने की मांग की। इसे लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हुई। किसी तरह समझाने के बाद पुलिस लोडर कब्जे में ले सकी।
थाना क्षेत्र के महोई गांव निवासी मुकेश कुमार सविता की तीन भैंस दरवाजे पर रात को बंधी थी। चोर बुधवार रात करीब 11 बजे तीनों भैंसें खोलकर गांव के बाहर लोडर में लाद रहे थे। मुकेश का पड़ोसी ज्ञानू रात को खेत से लौट रहा था। चोरों को देखकर ज्ञानू ने शोर मचाया। मुकेश की नींद खुली। ग्रामीण लोडर की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

ग्रामीण लोडर का मानपुर कठेरवां गांव की ओर बाइक से पीछा करते पहुंचे। रास्ते में मुकेश ने कठेरवां गांव के एक परिचित को भी फोन कर लोडर आने की खबर दी। कठेरवां गांव के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया। रास्ता बंद होने पर लोडर छोड़कर चोर तमंचा लहराते भाग निकले। लोडर में दो भैंस लदी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भैंस गांव में ही गुम होना या फिर किसी दूसरे वाहन से पहले चोरों के लेकर भागने की आशंका जताई गई। भैंस लदी लोडर ग्रामीण महोई गांव ले आए। सूचना पर पीआरवी कर्मी व प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पहुंचे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस से गाड़ी मालिक और आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
ग्रामीणों के हंगामा करने पर हल्का इंचार्ज ने थाने में सूचना दी। थाने से प्रभारी निरीक्षक और फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बातचीत कर ग्रामीणों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने दोनों भैंस मुकेश को सुपुर्द कर लोडर थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि नंबर प्लेट के मुताबिक लोडर सनगांव के सद्दाम का है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।

मवेशी चोरी घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शातिर मवेशी चोर लंबे समय से सक्रिय हैं। थाना क्षेत्र में मवेशी चोर दो महीने में एक दर्जन से अधिक भैंस चुरा ले गए हैं। रात को हुई घटना में मुकेश की एक भैंस बरामद नहीं हो सकी। बदले का पुरवा के रोहित लाल की दो भैंसे, शिवबली की एक भैंस, सुंदर लाल की चार भैंस, महोई के नागेश की दो भैंसे, दुर्जन की एक भैंस चोरी बीते दिनों हुई है। पुलिस मवेशी चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed