{"_id":"646281c53e57064331037d14","slug":"there-was-silence-in-the-offices-on-the-first-day-itself-fatehpur-news-c-12-1-236295-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कार्यालायों में पहले दिन ही रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कार्यालायों में पहले दिन ही रहा सन्नाटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर।
नगरीय निकाय चुनाव में महीने के पहले दिन निकल गए। 13 मई को मतगणना के बाद कार्यालय में सोमवार से शिकायत और कार्यालयीन के रोजमर्रा के कार्य होने थे। लेकिन कलेक्ट्रेट और विकास भवन समेत अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भिटौरा के कार्यक्रम में पूरे दिन मौजूद रहे। इससे सभी कार्यालयों में अवकाश जैसा माहौल रहा।
कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह साढ़े दस बजे से लोगों की चहलकदमी बढ़ने लगी। लेकिन कुछ देर में ही लोगों को पता लग गया कि डीएम, एडीएम से लेकर अन्य अधिकारी भिटौरा के कार्यक्रम में शिरकत करने जा चुके हैं। इससे कर्मचारी भी अपना कार्यालयीन समय काटते दिखे। वहीं शिकायतकर्ता भी मायूस होकर लौट गए। दोपहर बाद लोगों को उम्मीद थी कि अधिकारी सीट पर बैठेंगे। इसी आस में एक विकलांग महिला अपनी समस्या को लेकर डीएम से मिलने पहुंची थी। उसे बताया गया कि मैडम अभी नहीं आई हैं। वह मायूस होकर लौटीं। यही स्थित विकास भवन में देखने को मिली। विकास भवन के अधिकारी भी भिटौरा के कार्यक्रम की तैयारियों में लगे रहे। इससे कार्यालय के कामकाज प्रभावित हुए। दोपहर बाद सीडीओ कक्ष के सामने सन्नाटा पसर गया। कुछ कर्मचारी कक्ष के बाहर अपनी ड्यूटी टाइम पास करने के लिए तैनात रहे। यही स्थिति तहसील समेत अन्य कार्यालयों में रही। लोगों को उम्मीद है कि मंगलवार से कार्यालय में कामकाज तेजी से होंगे।