{"_id":"65ee10f07495c2226b03d8f6","slug":"there-is-not-one-toilet-in-a-population-of-forty-thousand-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-112348-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चालीस हजार की आबादी में नहीं एक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चालीस हजार की आबादी में नहीं एक शौचालय
Mon, 11 Mar 2024 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे में मुख्य स्थानों पर सुलभ शौचालय न होने से लोगों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
40 हजार की आबादी वाले कस्बे में नगर पंचायत ने मुख्य चौराहों, भीड़ भाड़ वाले इलाकों में आम आदमी के लिए शौचालयों का निर्माण नहीं कराया। शौचालय निर्माण न होने से अमौली रोड चौराहा, थाना मोड़ तिराहा, लालूगंज तिराहा, चौक, कानपुर बस स्टाॅप और तेजानगर में बाजार आने वाले राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को शौचक्रिया के लिए बड़ी दिक्कत उठानी पड़ती है। लोग इसके के लिए इधर-उधर भटकते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ती है। कस्बे के दर्शन सिंह, मेवालाल, रामकुमार, नफीस अहमद, रज्जन लाल, पंकज तिवारी और रामसिंह ने नगर पंचायत से शौचालय निर्माण की मांग की है। अधिशाषी अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि उन्होंने शौचालय निर्माण के लिए कई स्थानों का चयन करा कर जेई से स्टीमेट बनाने को कहा है। शीघ्र ही चयनित स्थान पर निर्माण कार्य कराया जाएगा। संवाद
-- -- -- --