फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There is an uproar among the councilors due to not having a board meeting every month.

Fatehpur News: हर माह बोर्ड की बैठक न होने से सभासदों में उबाल

Sat, 02 Sep 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
There is an uproar among the councilors due to not having a board meeting every month.
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने समितियाें का गठन और हर माह बोर्ड के बैठक न करने पर जिलाधिकारी को संबोधित पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। कहा कि पालिकाध्यक्ष को वित्तीय अधिकार नहीं हैं, फिर भी भुगतान हो रहे हैं। इससे उन्हें तुरंत रोका जाए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे सभासदों का प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम के तहसील समाधान दिवस में होने पर सभासदों ने पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें कहा कि 21 जून की बोर्ड बैठक में हुए फैसले के अनुसार समितियों का गठन किया जाए। प्रतिमाह बोर्ड की बैठक के स्वीकृत प्रस्ताव का अनुपालन किया जाए। इस संबंध में धरना हुआ, उसमें हर माह बैठक संबंधी पत्र भी ईओ ने दिया था। मगर इस पर अमल नहीं किया गया। दो अगस्त को डीएम को पत्र देकर समितियां गठित न होने से अवगत कराया गया। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पालिकाध्यक्ष मनमाने तरीके से संचालन कर रहे हैं। सभासदों को वैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पत्र में कहा कि बोर्ड से वित्तीय अधिकार न मिलने के बावजूद भुगतान किए जा रहे हैं। यह आपत्तिजनक और नियम के खिलाफ है। अधिकार के विरुद्ध हो रहे कृत्यों को तुरंत रोका जाए। यही नहीं हर माह बोर्ड की बैठक बुलाना सुनिश्चित किया जाए। पत्र देने वाले सभासदों में अतुल शंकर दुबे, विश्वनाथ राजपूत, संतकुमार बाथम, अनिल कुमार तिवारी, मृदुल कटियार, अर्चना अग्निहोत्री, नेहा यादव, कृष्णमोहन, अनीता कनौजिया, पूनम देवी, नरेंद्र यादव, विजय अनुरागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed