फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Theft worth lakhs in two homes; family members remained asleep.

Fatehpur News: दो घरों में लाखों की चोरी, सोते रहे परिजन

Wed, 14 Oct 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs in two homes; family members remained asleep.
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और लाखों रुपये की नकदी व जेवर समेत कीमती सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



किसान रामखेलावन के घर में चोरों ने सोने की चेन, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमके, चांदी की कमरपेटी और पायल चुराए। इसके अलावा, धान बेचकर रखे 2.67 लाख रुपये नकद भी ले गए। रामखेलावन देर रात खेत से लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। उनकी पत्नी चंदावती ने सुबह सामान बिखरा देखा। चोरों ने उनके बेटों रवि और जय के कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी।
विज्ञापन


इसी गांव के किसान विपिन बिहारी उर्फ पप्पू पटेल के घर में भी चोर छत के रास्ते घुसे। उनकी पत्नी निर्मला ने भोर पहर बक्से का ताला टूटा देखा। चोर यहां से 15 हजार रुपये नकद, चांदी की दो जोड़ी तोड़ियां, दो जोड़ी मीना, सोने का मंगलसूत्र और तीन महंगी साड़ियां ले गए। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही चोरी का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed