फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Theft of Rs 10 lakh from the house of a retired employee

Fatehpur News: सेवानिवृत्त कर्मी के घर से 10 लाख की चोरी

Tue, 18 Feb 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 10 lakh from the house of a retired employee
घर की निर्माणाधीन दूसरी मंजिल में बिखरा पड़ा सामान।  - फोटो : संवाद
जाफरगंज। पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त कर्मचारी के निर्माणाधीन घर से चोरों ने नकदी, जेवरात समेत करीब 10 लाख की संपत्ति पार कर दी। परिवार के सदस्यों को चोरी की वारदात की जानकारी सोमवार की सुबह हो पाई। पुलिस ने छानबीन करके रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दरौटा लालपुर निवासी जगरूप प्रजापति पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त हैं। रविवार की रात छत के रास्ते से चोर घर के अंदर घुसे और अंदर रखा बक्सा और ब्रीफकेस छत पर उठा ले गए। बक्से में दो लाख रुपये, नथुनी, हार मंगलसूत्र, बाला, अंगूठी, सोने की चेन, चांदी के हाथ के फूल, बाजूबंद, हाफ पेटी, पायल, तोडिय़ा, बिछिया और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे अमरजीत का दो मार्च को तिलक और छह मार्च को शादी है। बेटे की शादी को लेकर घर के दूसरी मंजिल में निर्माण शुरू है। निर्माण के लिए घर में दो लाख रुपये रखे थे। बेटे की शादी के लिए सोने, चांदी जेवरात खरीदे रखे थे। यह पूरा सामान चोरी होने से परिवार परेशान है। थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed