{"_id":"65b81b6606c6b7244d073f34","slug":"theft-of-four-lakh-rupees-from-the-house-of-two-tenants-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-110341-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो किरायेदारों के घर से चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो किरायेदारों के घर से चार लाख की चोरी
Tue, 30 Jan 2024 03:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
- उत्तराखंड से लौटने के बाद पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रानी कालोनी मोहल्ले में किरायेदारों के कमरों का ताला तोड़कर चोरी हो गई। आबूनगर चौकी में सोमवार को तहरीर दी गई है।
रानी कालाेनी निवासी राम सिंह के घर में किराये पर मिस्त्र (इजिप्ट) में नौकरी करने वाले अनुराग शर्मा का परिवार रहता है। डेढ़ माह पहले अनुराग घर आए थे। वह पत्नी नेहा और बच्चों को लेकर उत्तराखंड घूमने गए थे। इसी मकान में दूसरे कमरे में मनीष और प्रशांत त्रिपाठी रहते हैं। दोनों के कमरों का ताला तोड़कर शनिवार रात चोरी हुई। अनुराग उत्तराखंड से रविवार रात लौटे। उन्होंने सोमवार को तहरीर देकर बताया कि सवा लाख रुपये नकदी, साढ़े तीन लाख कीमत के जेवरात अलमारी से चोर चुरा ले गए हैं। वहीं दूसरे किरायेदार के कमरे से ब्लूट्रूथ स्पीकर समेत 50 हजार का सामान चोर चुरा ले गए हैं। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।