{"_id":"614f6d448ebc3efb81403e72","slug":"theft-in-house-fatehpur-news-knp6544654191","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सेंध लगाकर नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सेंध लगाकर नकदी व जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धाता। बेखौफ चोरों ने शुक्रवार की रात नगरूवा गांव के एक घर में सेंध लगाकर नगदी व जेवर पार कर दिए। सुबह घरवालों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी।
नगरूवा गांव निवासी हरिश्चंद्र पाल के घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे और 70 हजार की नगदी, 250 ग्राम चांदी की कमर पेटी, सोने का सुई तागा, तीन मंगलसूत्र, दो अंगूठी और एक बेंदी ले गए। शनिवार की सुबह जब घरवाले उठे तो सामान बिखरा मिला।
गुरुवार रात को चोरों ने सुल्तानपुर भैरों गांव निवासी राजीव व रामबली के घर में भी सेंध लगाकर चोरी की थी। चोर राजीव के घर से 15 हजार रुपये व रामबली के घर से सात हजार रुपये व सोने का लाकेट, चांदी का बिछुवा चुरा ले गए थे। पुलिस ने राजीव की पत्नी अनीता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।