फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   theft

सराफा की दुकान और घर में की तोड़फोड़

Tue, 10 Aug 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
theft
फतेहपुर। सराफ की दुकान और घर में सोमवार को तोड़फोड़ की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को तमंचे के साथ पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के चखेड़ी गांव निवासी शिवशरन उर्फ पूनम सोनी की शादी शर्मिला पुत्री कंधई लाल निवासी नौबस्ता थाना थरियांव के साथ हुई थी। दोनों के बीच आपसी मतभेद हो गए थे। शर्मिला की ओर से कोर्ट में वाद दाखिल किया गया था। इधर, शर्मिला मायके में रहने लगी। कुछ दिनों पहले शर्मिला ससुराल पहुंची। आरोप है कि
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने शर्मिला को घर में आने से रोक दिया था। इसी खुन्नस के चलते शर्मिला के भतीजे सौरभ अपने साथियों धीरज समेत चार लोगों के साथ रविवार शाम कार से शिवशरन के घर पहुंचे। शिवशरन ने आरोप लगाया कि उसकी दुकान और घर पर कार सवारों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया शिवशरन की तहरीर पर आरोपियों का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में धीरज को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed