Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The woman was murdered for refusing to resume a relationship.

Fatehpur News: दोबारा संबंध बनाने से रोकने पर हुई थी महिला की हत्या

Wed, 18 Nov 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The woman was murdered for refusing to resume a relationship.
- पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार, दाहिने पैर में लगी गोली
विज्ञापन


- परिजन ने अन्य आरोपी शामिल होने का आरोप लगा अंतिम संस्कार रोका
- कब्रिस्तान के पास सोमवार को मिला था महिला का नग्न अवस्था में शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर/औंग। औंग थानाक्षेत्र में महिला की हत्या दोबारा संबंध बनाने से रोकने और शिकायत की धमकी देने पर हुई थी। हत्यारोपी ने पहले गला घोंटा फिर सिर पर ईंट से वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी परसू निषाद को सोमवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं परिजन ने हत्या में और भी लोगों के शामिल होने का आरोप लगाकर करीब सात घंटे तक अंतिम संस्कार रोके रखा। विधायक राजेंद्र पटेल और सीओ प्रयांक जैन के समझाने पर अंतिम संस्कार हुआ।

थानाक्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय महिला का शव नग्न अवस्था में सोमवार को कब्रिस्तान के अंदर झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने जांच की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में आशापुर स्थित आरएस वर्मा हॉस्पिटल से महिला को गांव के परसू निषाद के साथ देखा गया। वहां से शाम करीब 6:30 बजे परसू बाइक में महिला को जंगल की ओर लेकर जाते हुए दिखा। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की।
विज्ञापन

आरोपी की औंग रेलवे स्टेशन के पास खदरा रोड पर सोमवार रात टीम ने घेराबंदी की। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर पर लगी। आरोपी के पास से कुछ रुपये, 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस मिला। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि महिला से उसके संबंध थे। घटना से पहले दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। उसने दोबारा संबंध बनाने की इच्छा जताई। महिला ने विरोध किया और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस बात पर साड़ी के फंदे से तीन बार गला घोंटा और सिर पर ईंट से वार कर हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
परिजन ने अंतिम संस्कार से मना किया

पोस्टमार्टम के बाद सोमवार रात करीब 12 बजे शव गांव पहुंचा। परिजन ने मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार से मना कर दिया। उन्होंने कई लोगों के हत्या में शामिल होने की आरोप लगाया। सीओ प्रयांक जैन ने परिजन को समझाया कि फुटेज में एक व्यक्ति दिखा है। पूछताछ के बाद और किसी का नाम जांच में आने पर आरोपी बनाया जाएगा।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर हत्या व दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।
---------

मस्से से पकड़ा गया आरोपी
फॉरेंसिक टीम को महिला के शरीर से हत्यारोपी के मस्से की रगड़ और लार के साक्ष्य मिले हैं। इससे पुलिस को पहले ही शक हो गया था कि हत्यारोपी के शरीर पर मस्से हैं। पकड़े जाने पर आरोपी के शरीर पर बड़े-बड़े मस्से मिले। संबंध बनाने से पहले आरोपी ने किसी दवा का भी इस्तेमाल करने और शराब पीने की बात सामने आई है। परिजन महिला के पास 20 हजार रुपये भी होने बता रहे हैं। परिजन का कहना है कि महिला ने रुपये छीनने का भी विरोध किया होगा, जिस पर उसकी हत्या की गई।


मौके पर जाने से कतराया

महिला का शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन गांव से निकले। इस दौरान रास्ते में ही इन्हें परसू मिल गया। उन्होंने परसू से बाइक में बैठाकर जल्दी छोड़ने के लिए कहा। उसने पहले इन्कार किया। बाद में घटनास्थल से 300 मीटर दूर उतारकर भाग निकला। वह हर गतिविधि को छिप कर देख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed