फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The water level of the Yamuna rose by one meter in two days.

Fatehpur News: यमुना का जलस्तर दो दिन में एक मीटर बढ़ा पानी

Sat, 22 Aug 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Yamuna rose by one meter in two days.
फोटो-27-बढा यमुना का जलस्तर। संवाद - फोटो : 1
फतेहपुर। बहुआ क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांवों में दहशत है। दो दिन में नदी का जलस्तर करीब एक मीटर बढ़ गया है।
विज्ञापन

असोथर ब्लॉक के यमुना तटवर्ती गांव कोर्राकनक, मैनाही, डडियार, बड़ी धोबिया, छोटी धोबिया, बेलखरा, ओनई, हड़ाही, ललौली, पलटूपुर, उरौली, दसौली, अढ़ावल, धनुवन डेरा समेत कई गांवों के बाशिंदों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है।
जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो इन गांवों के संपर्क मार्गों तक पानी पहुंच सकता है। सामान्य तौर पर यमुना का जलस्तर 80 मीटर के आसपास रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे जलस्तर 90.33 मीटर था जो शाम पांच बजे बढ़कर 90.96 मीटर हो गया। शुक्रवार शाम पांच बजे तक जलस्तर 91.33 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर अभी वार्निंग लेवल 99 मीटर और खतरे के निशान 100 मीटर से काफी नीचे है। हालांकि इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो जल्द ही तटवर्ती गांवों के तराई वाले खेतों और संपर्क मार्गों तक यमुना का पानी पहुंच सकता है।

फोटो-27-बढा यमुना का जलस्तर। संवाद

फोटो-27-बढा यमुना का जलस्तर। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed