फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The village would be happier if the country- Rao

गांव खुशहाल होगा तभी देश- राव

Sun, 06 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 06 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The village would be happier if the country- Rao
कांग्रेस की जनसभा में बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस की अंदौली गांव में हुई जनसभा में शनिवार को राष्ट्रीय सचिव व मंडल प्रभारी हनुमंत राव ने कहा कि जब गांव खुशहाल नहीं होंगे तो देश कैसे खुशहाल होगा। प्रदेश विकास की धारा में पीछे चला गया है। इसका असर बेरोजगार नवयुवकों व किसानों पर पड़ रहा है। भ्रष्टाचार, जातिवाद, सांप्रदायिकता ने प्रदेश की विकास गति को बांध दिया है। इस बंधन से मुक्त करना कांग्रेस का उद्देश्य है।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष हुसैन अख्तर जाफरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानाें को सिर्फ अश्वासन दे रही है। जबकि किसानों बिजली बिल हाफ, कर्ज माफ व फसलों में उचित समर्थन मूल्य लागू करने की जरूरत है। केंद्र व राज्य सरकार किसानाें पर सिर्फ राजनीति कर रही हैं। राहुल गांधी ने 2500 किमी की यात्रा कर किसानों को जागरूक किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल, शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा, प्रदेश सचिव महेश द्विवेदी, युवा जिलाध्यक्ष राजन तिवारी, सेवादल अध्यक्ष अनुराग नारायण मिश्रा, राजेंद्र लोधी, जुल्फकार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन


 कांग्रेस के कैंप कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सचिव व मंडल प्रभारी हनुमंत राव ने प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को अधिक समय तक झूठे वादों से गुमराह नहीं कर सकते हैं। ढाई साल में न तो कालाधन वापस आया और न लोगोें के खाते में 15 लाख रुपये। फैक्ट्री बंद हो रही हैं। मजदूरों का रोजगार छिन रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और मजदूर भुखमरी से जूझ रहे है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, महामंत्री पीरजादा कासिम, स्वरूपराज सिंह जूली, मोहम्मद आरिफ गुड्डा, श्रवण कुमार गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed