{"_id":"69693420772bd6cc9b0cde78","slug":"the-village-heads-friend-was-assaulted-and-his-car-and-the-panchayat-building-were-vandalized-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-147498-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रधान के दोस्त से मारपीट, कार व पंचायत भवन में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रधान के दोस्त से मारपीट, कार व पंचायत भवन में तोड़फोड़
विज्ञापन
विजयीपुर। पुरानी रंजिश में प्रधान के दोस्त को बृहस्पतिवार शाम पीटकर कार और पंचायत भवन में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी अंकुर त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि प्रधान उमेशचंद्र सोनकर के करीबी दोस्त हैं। वह प्रधान के कुछ कागजात लेने पंचायत भवन पहुंचे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते त्रिलोचनपुर गांव निवासी आशीष बाजपेई, निखिल त्रिपाठी, अभय पांडेय व सचिन बाजपेई नशे में पंचायत भवन में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे।
यहां चारों ने गाली गलौज की। विरोध पर लाठी-डंडों से पीट दिया। पंचायत भवन में तोड़फोड़ कर कंप्यूटर और माॅनीटर तोड़ दिया। पंचायत भवन के पास खड़ी कार में तोडफोड़ कर शीशा तोड़ दिया। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।