फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The third phase of elections today, Preparations Complete

तीसरे चरण का मतदान आज, तैयारियां पूरी

Sat, 05 Dec 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
The third phase of elections today, Preparations Complete

ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की तैयारी

विज्ञापन
पूरी हो गई हैं। शनिवार को सुबह सात बजे से 214 ग्राम सभाओं के 783 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपनी-अपनी जगह पहुंच गईं। डीएम राजीव रौतेला व एसपी राजीव मल्होत्रा ने तीनों ब्लाकों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। यह हिदायत दी गई है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया जाए। अर्धसैनिक बल, पीएसी व कई जिलों की फोर्स निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लगाई गई है।

मतदान के लिए बूथ सजकर तैयार हो चुके हैं। शुक्रवार रात पेट्रोमैक्स की रोशनी में बूथों पर मतदान कर्मियों ने कागजी कार्यवाही पूरी की। सुबह 6.30 बजे बूथों पर पोलिंग एजेंट बनाए जाएंगे। वोटिंग शाम साढ़े चार बजे तक होगी।

इस अवधि में जो भी मतदाता बूथ में प्रवेश कर जाएंगे, उन्हें पर्ची बांटकर वोटिंग कराई जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक भिटौरा, हंसवा और हथगाम ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई।

हंसवा ब्लाक में सुबह नौ बजे तक मतदान कार्मिक और संबंधित अधिकारी पहुंच चुके थे। दस बजे से टीमें रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद शाम तीन बजे तक चला।

सबसे पहले कार्मिकों की ड्यूटी डिकोडिंग का काम शुरू हुआ। इसके बाद एक-अक पोलिंग पार्टी को चुनाव सामग्री प्राप्त कराई गई। जिन बूथों के पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं या फिर किसी ने नामांकन नहीं कराया है, उन पार्टियों को सिर्फ एक मतपेटी दी गई, जबकि शेष सभी को दो-दो मतपेटियां मुहैया कराई गई।

हंसवा में रिटर्निग आफीसर जिला उद्यान अधिकारी अनीश कुमार के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, भिटौरा के आरओ सहायक निदेशक मत्स्य एके शुक्ला के साथ डीडीओ मिथलेश सचान, हथगाम ब्लाक के आरओ प्रभाकर द्विवेदी के साथ डीआईओएस नंदलाल यादव मतदान टीमें पहुंचने तक डेरा डाले रहे।

उधर, मतदान टीमें रवाना होते ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रटों के वाहन भी जांच-पड़ताल करते रहे। सभी टीमों के बूथों पर सकुशल पहुंचने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed