{"_id":"68b89205d3300424d00e9447","slug":"the-thieves-entered-by-jumping-over-the-wall-and-stole-jewelry-worth-50-thousand-rupees-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-140139-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 50 हजार के जेवर किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 50 हजार के जेवर किए पार
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ापाटी गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक घर से जेवर पार किए। पुलिस ने जांच की।
गांव निवासी अमरजीत सिंह उर्फ पप्पू ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। आशंका है कि चोर दीवार फांदकर आंगन के रास्ते कमरे पहुंचे। अलमारी का लाॅकर तोड़कर करीब 50 हजार रुपये कीमत के जेवर चुरा ले गए।
सुबह पत्नी सीता देवी घर के अंदर पहुंचीं। उसने अलमारी खुली और सामान बिखरा देखा। अमौली चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और घर का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
नलकूप से केबल और अन्य सामान चोरी
जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सतीश चंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका नलकूप इटरा रोड पर चुनहा कुआं के पास स्थित है। चोर नलकूप का ताला तोड़कर मंगलवार रात केबल समेत अन्य सामान चुरा ले गए। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
साइकिल चोर को दौड़ाकर पकड़ा
राधानगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर निवासी अंश कुमार साइकिल से मंगलवार को पिता राजेभान की दवा लेने जिला अस्पताल आए थे। उसकी गेट पर खड़ी साइकिल चाेर चुराकर भाग रहा था। यह देखकर अंश ने चोर का पीछा किया और दौड़ाकर पकड़ लिया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि सहिली चौकी के धरमपुर निवासी जय सिंह को पकड़ा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
स्कूल से चोरी में दो गिरफ्तार
गाजीपुर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद टिकरी प्राथमिक विद्यालय से चोरी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की एलईडी, खेल किट बरामद हुई है। विद्यालय से एक सितंबर की रात चोरी हुई थी। पुलिस ने फरीदाबाद टिकरी के जय सिंह और अनुराग सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया है।