फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The tactics of the players defeated opponent

दांवपेच से खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदियों को दी शिकस्त

Sun, 19 Jun 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
The tactics of the players defeated opponent
चतुर्थ राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक आरके यादव । - फोटो : अमर उजाला
ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से त्रिवेदी इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी मुरादीपुर में चतुर्थ राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दांव पेच दिखाकर प्रतिद्वंदी को शिकस्त दिया। ग्रेपलिंग की फाइनल प्रतियोगिता रविवार को होगी।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक आरके यादव और बसपा सदर विधानसभा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी ने किया। ग्रेपलिंग फेडरेशन आफ इंडिया से रेफरी कमीशन के अध्यक्ष और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के आफीशियल मुल्तान सिंह ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत कराया।
विज्ञापन



प्री प्रतियोगिता में पहला मुकाबला बनारस के विशाल और गोरखपुर के आदर्श यादव के बीच कराया गया, जिसमें आदर्श यादव 4-12 से विजयी रहे। इसी प्रकार बस्ती के पंकज जैन और उन्नाव के अमित कुमार के बीच प्रतियोगिता हुई, इसमें 8-6 से पंकज विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 महिला खिलाड़ियों की भी प्रतियोगिता कराई गई। वाराणसी की संध्या और गोरखपुर की तनु पांडेय के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। 10-16 से तनु विजयी रहीं। इस मौके पर लक्ष्मण अवार्डी एवं महासचिव रविकांत मिश्रा, राधा रमण द्विवेदी, आसिफ मक सूद, शिवाकांत तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed