{"_id":"57b766414f1c1b18206eae5b","slug":"the-storm-devastated-moment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलभर में तबाही मचा गया तूफान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलभर में तबाही मचा गया तूफान
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
साउथ सिटी में गुरुवार रात आए तूफान से क्षतिग्रस्त राजकुमार का मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन की रात साउथ सिटी में पल भर के लिए आए तूफान ने तबाही मचा दी। किसी की टीन उड़ गई तो किसी की दीवार ढह गई। एक लोहे का गेट तो कुछ दूर पानी में जा गिरा। गुमटियां और रिक्शा तक इसके कहर से बच नहीं सके। कई विद्युत पोल भी गिर गए। तूफान का कहर देख घरों और प्रतिष्ठानों मेें दुबके लोग उसके थमने के बाद बाहर निकले।
गुरुवार को सुबह से मौसम खुशगवार था। दिन में बीच-बीच में कई मर्तबा कभी तेज कभी रिमझिम बारिश के बीच सारे शहरी मौसम का लुत्फ उठा रहे थे। भाई और बहन की खुशी में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने में परिवार मशगूल थे। रात नौ बजे करीब अचानक हवाएं तेज हुईं और देखते ही देखते तूफान का रूप ले लिया। चपेट में आए राधानगर वार्ड और उससे जुड़े मोहल्ले दैवी आपदा के कहर से एक झटके में सहम गए। बवंडर ने इस इलाके के हर शख्स को सहमा दिया।
राधानगर की गाजीपुर और बहुआ रोड के आसपास के इलाके पर तीन से पांच मिनट तक कहर बरपा। बहुआ रोड स्थित वृंदावन गार्डन की दीवार ढह गईं। आसपास के कई घरों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। अंदौली पुलिया के पास बिजली का पोल टूट गया। गाजीपुर रोड निवासी अवधेश गुप्ता के आवास के पीछे की दीवार ढह गई। इकलाख की मैदा मिल की एक साइड की बाउंड्री उखड़कर गईं। बुद्धसेन सोनी की टीन की उखड़ कर कई मीटर दूर जा गिरी। राजेश कुमार के मकान पर चलने वाले ब्यूटी पार्लर की टीन भी हवा में उड़ गई। सुशील हलवाई के घर की दीवार भी गिर गई। विष्णु होटल के सामने खड़े पेड़ की एक मोटी डाल दूट गई।
विज्ञापन
गनीमत थी कि रात होने की वजह से कोई नहीं था। यह वह होटल है, जहां पर दिनभर मजमा लगा रहता है। राधानगर नई बस्ती निवासी अवधेश द्विवेदी ने दो महीने पहले मकान बनवाया है। बताया कि तूफान में गेट का एक हिस्सा उड़कर सामने भरे पानी में जा गिरा। दीवार भी टूट गई। तूफान की तीव्रता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गाजीपुर रोड पर रखी कमलेश गुप्ता की पानी की गुमटी उड़कर दूर जा गिरी।
नंदी बाबा मंदिर के पास खड़ा एक रिक्शा भी कई मीटर दूर जा गिरा। राधानगर नई बस्ती के अशोेक कुमार ने बताया कि एक पल के लिए पूरा परिवार सहम गया था। उड़ी टीन को घर ले जा रहे राधानगर बस्ती के राज कुमार ने बताया कि उन्होंने 52 साल की उम्र में पहले कभी ऐसा तूफान नहीं देखा। पलक झपकते सब कुछ तहसनहस कर दिया। फूलमती ने भी उम्रदराज होने की बात करते हुए दैवी आपदा का ऐसा रूप पहले न देखने की बात कही।