{"_id":"c45d842c5fe3772af783e586fd01c21f","slug":"the-state-government-is-not-cooperating-niranjan-jyoti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार नहीं कर रही सहयोग- साध्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार नहीं कर रही सहयोग- साध्वी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 16 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को गोद लिए गांव परसेढ़ा का दौरा किया। उन्होंने किसानों का हालचाल लेने के दौरान प्रदेश सरकार पर भड़ास निकालते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
साथ ही फसल बर्बादी पर मुआवजे में राज्य सरकार पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। कुएं से मिले किशोरी के शव पर खड़े हो रहे सवालों की तह तक जाने के लिए गृहमंत्री से मिलने और मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे साध्वी गांव पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने कुएं से बरामद हुई मृत किशोरी के शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद ने माना कि यह मामला केवल हत्या का नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कर रहे बकेवर के थानेदार से बात भी की।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने बताया कि वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच अधिकारी व ग्रामीणों की बात सुनने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने उक्त मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात कही। ग्रामीणाें को आश्वस्त किया कि वह जल्द गृहमंत्री से मिल करके मामले की सीबीआई जांच कराने का वह अनुरोध करेंगी।
करीब पौन घंटा शोकाकुल परिवार के बीच समय देने के बाद दैवीय आपदा से सड़क पर आए किसानों का हाल जाना। उन्होंने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि मिल रहे मुआवजा का पैसा केंद्र सरकार का है।
यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस मामले में आगे नहीं आ रही है। सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी को मुआवजा दिलाया जाएगा। यह प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू हो जाएगी।