{"_id":"64fe095e5fa9767f2b0eec58","slug":"the-route-to-the-railway-station-will-be-one-way-fatehpur-news-c-217-1-fth1001-3597-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रेलवे स्टेशन का रास्ता होगा वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रेलवे स्टेशन का रास्ता होगा वन-वे
Sun, 10 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22- रेलवे स्टेशन के बाहर लगा ई-रिक्शों का जमावड़ा। संवाद
क्रासर-- -
- स्टेशन के बाहर जाम से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का वन-वे किया जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया (प्रतिबंधित क्षेत्र) में वाहनों का खड़ा करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इससे स्टेशन के बाहर हर वक्त लगने वाले वाहनों के हुजूम से निजात मिलेगी। ऑटो और ई-रिक्शा यात्री को स्टेशन गेट पर छोड़कर सीधे बाहर निकल जाएंगे। इसके साथ ही निजी वाहनों के लिए पार्किंग भी बनेगी।
फतेहपुर रेलवे स्टेशन के बाहर दिनभर आधी सड़क घेरकर ई-रिक्शा और ऑटो खड़े रहते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार सवारियां बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालकों में तू-तू-मैं-मैं तक हो जाती है। सवारियों को कई वजहों से परेशानी उठानी पड़ती है। इससे स्टेशन के बाहर सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी निकलने में मुश्किल होती है। इस समस्या से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निजात मिलेगी। स्टेशन के बाहर डिवाइडर बनाकर वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया बनाया जाएगा। ये मेट्रो सिटी के रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर बनेगा।
वाहन स्टेशन के गेट के सामने रुकेंगे और आगे जाएंगे। आने-जाने दोनों को रास्ता वन-वे होगा। इससे जाम जैसी स्थिति नहीं बनेगी। स्टेशन मास्टर एसएस मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा है और इसके तहत रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जाएगा। जल्द ही स्टेशन के बाहर खड़े होने वाले ई-रिक्शों की भीड़ खत्म होगी। यात्रियों के बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
चौथे प्लेटफाॅर्म का हो रहा निर्माण
रेलवे स्टेशन में अब तक तीन प्लेटफाॅर्म संचालित हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब चौथे प्लेटफॉर्म का निर्माण चल रहा है। प्लेटफाॅर्म का चबूतरा बना गया है, जबकि उसके शेड और सुंदरीकरण का काम अभी चल रहा है। जल्द ही चौथे प्लेटफॉर्म का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
क्रासर