{"_id":"66d36eaac4374c0b350c5c34","slug":"the-road-dug-for-water-supply-is-in-bad-shape-due-to-rain-fatehpur-news-c-217-fth1002-120443-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जलापूर्ति के लिए खोदी सड़क बारिश में बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जलापूर्ति के लिए खोदी सड़क बारिश में बदहाल
विज्ञापन
फतेहपुर। हर घर जल योजना ग्रामीणों के लिए दर्द बन गई है। ठेकेदारों की मनमानी और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से गांवों की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। दो साल से सड़कें पानी की पाइपलाइन बिछाने के बाद टूटी हैं। दो साल बाद बारिश के दौरान दोबारा काम शुरू हुआ है। इससे सड़कें दलदल में तब्दील हो गई हैं। अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना रवैया का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
भिटौरा ब्लॉक की केवई ग्रामसभा में दो साल से जल जीवन मिशन योजना बंद पड़ी थी। वाटर लाइन बिछाने और टंकी निर्माण का काम अधूरा है। इससे ग्रामीणों को अब तक पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। बारिश के दौरान जलनिगम के अधिकारियों ने फिर से वाटर लाइन शुरू कराया है। सड़कें खोदकर वाटर लाइन बिछाई जा रही है। इससे सड़क खस्ताहल हो चुकी है। असमय और बेतरतीब काम को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
..स्पीकअप..
केवई निवासी राजेद्र कुमार ने बताया कि सड़कें तोड़ कर चले गए हैं। वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। शिकायत पर भी जल निगम के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
गांव के मनोज अवस्थी ने बताया कि दो साल पहले गांव का मुख्य मार्ग तोड़ कर चले गए। हालत ये है कि वाटर लाइन तक नहीं बिछाई गई है। अब काम फिर चालू किया गया है। इससे बारिश में मुसीबत बढ़ गई है।
--
शेष कार्य पूरा कर टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। एक महीने में हर घर में जलापूर्ति की व्यवस्था पहुंचाई जाएगी।
पिंटू, जेई, जल निगम, शाह क्षेत्र