{"_id":"58ed28bc4f1c1b791ecf543a","slug":"the-re-examination-of-the-four-centers-the-green-flag-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केंद्रों पर दोबारा परीक्षा की संस्तुति, हरी झंडी एक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केंद्रों पर दोबारा परीक्षा की संस्तुति, हरी झंडी एक को
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा परिषद की लचर नीति खुद नकल को बढ़ावा दे रही है। हालात यह हैं कि विभाग के अफसरों ने अब तक चार परीक्षा केंद्रों पर पुनर्परीक्षा की संस्तुति की लेकिन अब तक हरी झंडी केवल एक केंद्र पर मिली है। ऐसे में तीन अन्य केंद्रों पर उहापोह की स्थिति है।
बोर्ड परीक्षा में नेशनल हायर सेकंड्री विद्यालय जहानाबाद में हाईस्कूल विज्ञान के प्रश्नपत्र में बीएसए विनय कुमार की टीम ने सामूहिक नकल पकड़ी थी। रामप्यारे वंशगोपाल इंटर कालेज में डीआईओएस नंदलाल यादव की टीम ने हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में, बीएसए ने रामजानकी इंटर कालेज मंडासराय में इंटर जीव विज्ञान में , जगत देवी इंटर कालेज किशनपुर चिरई परीक्षा केंद्र में इंटरमीडिएट संस्कृत के प्रश्नपत्र में प्रिंसिपल लहंगी उदय प्रभात ने सामूहिक नकल पकड़ी थी। इन सभी के केंद्र व्यवस्थापक और कक्षनिरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई और संबंधित विषय की दोबारा परीक्षा कराने के लिए बोर्ड को लिखा गया।
इसके बावजूद अभी तक सिर्फ नेशनल उच्चतर माध्यमिक स्कूल जहानाबाद केंद्र में दोबारा परीक्षा कराने की सहमति बोर्ड ने दी है। डीआईओएस नंदलाल यादव का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से सामूहिक नकल वाले सभी परीक्षा केंद्रों में दोबारा परीक्षा की संस्तुति कर बोर्ड को भेजा है लेकिन परीक्षा कराना न कराना बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में है।