फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The quirk water planning, water tank showpiece

छलावा बनी पेयजल योजना, पानी टंकी शोपीस

Sun, 17 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
The quirk water planning, water tank showpiece
शोपीस साबित होती थरियांव कस्बा की पानी टंकी। - फोटो : अमर उजाला
जलनिगम की ग्रामीण पेयजल योजना लोगाें के लिए छलावा साबित हो रही है। बिजली व तकनीकी खराबी से बंद पड़ी टंकियों को विभाग सही करने की जहमत नहीं उठा रहा है। थरियांव कस्बे में पांच साल पहले नलकूप व पानी टंकी बनी थी, लेकिन अभी तक लोगों को इससे पानी नसीब नहीं हो सका है। लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन



हंसवा ब्लाक के मुरांव गांव में 25 साल पहले पानी की टंकी बनी थी। इससे मुरांव गांव, धनाजीपुर, प्रयागदासपुर, घूरी बुजुर्ग गांव में जलापूर्ति की पाइप लाइन को जोड़ा गया, लेकिन टंकी में पानी भरने के लिए बना नलकूप तकनीकी रूप से दस साल से खराब है। इसी तरह हथगाम ब्लाक के संवत गांव की पानी टंकी से जलापूर्ति वाले पाइप ध्वस्त हैं। संवत बाजार तक के लोगों को ही पानी मिल रहा है, लेकिन अजईपुर, बुसहरा, रखेल, पलवा, करमोन गांव की पाइप लाइन ध्वस्त होने से जलापूर्ति बाधित है।
विज्ञापन



वहीं थरियांव कस्बा में वर्ष 2010-11 में बनी पानी टंकी व नलकूप से जलापूर्ति आज तक शुरू नहीं हुई है। निर्माण के पांच साल बावजूद मजरों में अभी तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है। कस्बा के लवकुश मोदनवाल, सुशील शुक्ला और सगीर अहमद का आरोप है कि जलनिगम अधिकारी व ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया निर्माण हुआ है। नलकूप चलाते ही कस्बा तक की घटिया पाइप लाइन जगह-जगह पर लीकेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि इसकी जांच कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही कोई टीम मौके पर जांच करने आई है।



कोट- वह नए आए हैं, जेई ने उनको बताया है कि पंपिंग सेट से पाइप लाइन में डायरेक्ट सप्लाई दी जा रही है, यदि ऐसा नहीं है तो मैं खुद इसकी जांच कराऊंगा। पीके यादव, अधिशासी अभियंता जलनिगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed